26-09-2026 • सुप्रीम कोर्ट देखेगा भोपाल का नया मास्टर प्लान    • नेपाल आपदा - 580 की मौत लगभग 2400 लापता    • जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला    • यूपी पुलिस का हॉफ एनकाउंटर - सीबीआई जांच     • उज्जैन में भक्तों ने किए भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन    • खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर    • भोपाल के बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा     • हिमाचल में मानसून का कहर:155 लोगों की मौत    • अगस्त क्रांति में इंदौर का महत्वपूर्ण योगदान - डाॅ. महेन्द्र    • 'मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर जारी    


11 Aug, 2026

घर

गलत बातों को खामोशी से सुनना हामी भर लेना बहुत है फा़यदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता

जिधर जाते हैं सब जाना उधर अच्छा नहीं लगता

मुझे पामाल रास्तों का सफ़र अच्छा नहीं लगता

गलत बातों को खामोशी से सुनना हामी भर लेना

बहुत है फा़यदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता

मुझे दुश्मन से भी खु़द्दारी की उम्मीद रहती है

किसी का भी हो सर कदमों में सर अच्छा नहीं लगता

बुलंदी पर उन्हें मिट्टी की खुशबू तक नहीं आती

ये वो शाखें हैं जिन को अब शजर अच्छा नहीं लगता

ये क्यूं बाकी़ रहे आतिश - जनों ये भी जला डालो

कि सब बे-घर हों और मेरा हो घर अच्छा नहीं लगता

                                               जावेद अख्तर