नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र का जल स्तर बढ़ने की नई चेतावनी भी जारी की गई है । अचानक बाढ़ का खतरा पुनः मंडराने लगा है । नेपाल की त्रासदी से अभी तक भारत के लगभग 30 लोग लौट आए हैं ,85 लोगों को बचाया गया है और लगभग 3 सौ लोग अब भी लापता हैं ।
सीजेपी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव में निरीक्षण के दौरान उनकी टीम पर हमला किया गया. उन्होंने दावा किया कि गांव का स्कूल पिछले कई वर्षों से भैंसों के बाड़े में संचालित हो रहा है
श्रावस्ती के इकौना थाना में बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज एफआईआर की सत्यता की जांच करने का निर्देश सीबीआई को दिया है. हाईकोर्ट ने थाना प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे की निशानेबाजी क्षमता की भी जांच करने को कहा है.
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का काम लगातार चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें बंद मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी के साथ मौके पर जुटी हैं।
दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस और चीन सहित ब्रिक्स देशों से आए 15 से अधिक डेलीगेट्स ने हजारों वर्ष पुरानी मानव सभ्यता, प्रागैतिहासिक शैलचित्रों और प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव किया।
जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं।
मंत्री सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह सेमिनार मध्यप्रदेश में घुड़सवारी खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
दीपके ने कहा, "राजनीति की बात करें तो लोग कहते हैं कि हम सुबह किसी को एक पार्टी से चुनते हैं और शाम को वो किसी और पार्टी में होता है. सुबह हम एक सरकार के लिए वोट करते हैं और शाम को कोई और ही सरकार बन जाती है.
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक शुरू हुई।
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 मतों से हरा दिया है. वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है
किसानों की जो प्रमुख मांगे हैं उसमें मूंग की सरकारी खरीदी, खाद्य वितरण में ई टोकन व्यवस्था खत्म हो, कम बारिश में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो और भावांतर योजना खत्म हो ।
बयान में कहा गया है कि पहचान किए गए सात मृतकों में से चार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से थे, एक-एक असम, पंजाब और उत्तराखंड के देहरादून से थे, और एक नामची का रहने वाला था.
मध्यप्रदेश देश के अग्रणी सौर ऊर्जा उत्पादक राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा तथा स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीमच जिले में करीब 160 करोड़ रुपये की लागत से 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. ट्रस्ट की तरफ से इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है. वहीं आरोपियों को लेकर भी लगातार नए खुलासे हो रहे हैं.
दूसरे टी20 में 1 रन से हारी टीम इंडिया आयरलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए थे. जवाब में भारत निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी. आयरलैंड ने एक रन से दूसरा टी 20 जीता.
सिंहस्थ 2028 के लिए अनुभवी लोगों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाने में लें मदद उज्जैन मेट्रो शहर के रूप में स्थापित हो रहा है, सभी कार्य हो उसी अनुरुप संवेदनशीलता के साथ जनता की कठिनाई को कम करने में बने सहभागी अधिकारी अपने कार्य संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ युद्ध स्तर पर कराए पूर्ण
गाँव के बुज़ुर्गों के अनुसार, इस स्थल को परंपरागत रूप से टाला जाता था, क्योंकि इसे बीमारियों या रहस्यमय घटनाओं से जुड़ा माना जाता था। यह क्षेत्र पहले घने जंगल से आच्छादित था और पीढ़ियों तक लगभग अछूता रहा।
पानी लगातार गंदा होता जा रहा है टेंडर में "रिजुविनेशन आफ वॉटर बॉडी " लिखा जाता है परंतु कार्य में सिविल वर्क और सौंदर्य करण का कार्य अधिकांश होता है।
मरीज का हाथ पूरी तरह लकवाग्रस्त हो चुका था और वह दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों को करने में भी असमर्थ था। एम्स भोपाल के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने अत्यधिक सूक्ष्मता और तकनीकी दक्षता के साथ यह जटिल सर्जरी की।
डीजीपी ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय से सिक्किम पुलिस को एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें सूचित किया गया कि इस बल का चयन राष्ट्रपति पुलिस कलर के लिए किया गया है।
शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने कहा कि अब सरकार बदलते की भावना से कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि शंकराचार्य शिविर पांडाल के पीछे प्रशासन ने एक और नोटिस चस्पा कर दिया वह भी बैक डेट में और आकर कहने लगा कि आपने इस नोटिस का जबाब नहीं दिया.
घोषित हों या स्वघोषित हों, अविवादित हों या विवादित हों, शंकराचार्य हों या ना हों, रथ से जाने कि जिद कर रहे हों या हाथी से, रोकने के दूसरे तरीके भी हैं। पुलिस ने अपनी मर्यादा लांघी हैं,
42वें दिन 3 करोड़ की कमाई कर 'धुरंधर' ने वो कर दिखाया है जो अभी तक कोई भी फिल्म नहीं कर पाई. इसी के साथ इसने 'छावा' (1-35 करोड़ रुपये), स्त्री 2 (1.25 करोड़) और पठान (1.25) जैसी बड़ी हिट फिल्मों की 42वें दिन की कमाई को आसानी से पीछे छोड़ दिया है.
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने त्वरित वाणिज्य और अन्य ऐप-आधारित डिलीवरी और सेवा व्यवसायों के लिए नियम बनाने की मांग की थी, साथ ही उन्होंने गिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभों की आवश्यकता पर जोर दिया था। संसद में अपने संबोधन में, राज्यसभा सांसद ने गिग वर्कर्स के लिए सम्मान, सुरक्षा और उचित वेतन की मांग की।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत नियमित या लंबित किश्तों का भुगतान किया जा सकता है. लेकिन आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान कोई अग्रिम भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा.
असरानी ने 1967 में 'हरी कांच की चूड़ियां' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अपने ५८ साल के लंबे करियर में उन्होंने ३५० से भी ज्यादा फिल्मों में यादगार रोल निभाए. इस दौरान उन्होंने कई पीढ़ियों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया.
जन सुराज ने जो प्रयास शुरू किया था, वो अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में है। हमने बिहार की जनता से वादा किया था कि जो लोग बिहार को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे, उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा.
ये खोज क्वांटम क्रिप्टोग्राफी, क्वांटम कंप्यूटर और क्वांटम सेंसर सहित क्वांटम तकनीक को और समझने में मदद करेगी।
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इन 243 सीटों में से, 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। बाकी की 203 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए हैं।
चार लोगों की हत्या की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए और जब तक यह नहीं होती, वे जेल में रहकर इंतजार करने को तैयार हैं। उन्होंने लद्दाख के लोगों के साथ मिलकर छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा पाने की मांग में समर्थन जारी रखने की बात कही।
1984 के सिख दंगों के मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2018 में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई थी. इसके साथ ही 12 फ़रवरी, 2025 को एक अदालत ने पूर्व कांग्रेस सांसद को दिल्ली में दो सिखों की हत्या के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई थी. वो तिहाड़ जेल में सज़ा काट रहे थे. सफ़दरजंग अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया है कि 84 वर्षीय सज्जन कुमार को पुलिस सुबह क़रीब 11बजे बेहोशी की हालत के साथ वीएमएमसी और सफ़दरजंग अस्पताल लाई थी, उन्हें तुरंत एडमिट किया गया और होश में लाने के उपाय शुरू किए गए. "सभी ज़रूरी मेडिकल और लाइफ़-सपोर्ट उपाय करने के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और दोपहर 12:30 बजे उनकी मौत हो गई."
झारखंड में चल रहे स्टूडेंट के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बड़ा एलान किया है. सीएम सोरेन ने टीडीपीएल के संचालन में हुईं जेपीएससी-१४, जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करने का फै़सला किया है. वहीं, जेपीएससी ११ से १३ की जांच की जाएगी. इसके साथ ही इन परीक्षाओं के प्रकाशित रिज़ल्ट को भी रद्द करने का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि टीडीपीएल के माध्यम से जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन सभी का चयन रद्द किया जाएगा.
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीन सेवारत सदस्यों ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। झारखंड लोक भवन के अनुसार, जेपीएससी के सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने जेपीएससी के तीनों सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है। चानू ने उम्मीद के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि चानू और दूसरे स्थान पर रहने वाली नियोंग के बीच २२ किलो का फर्क था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ कल यानी मंगलवार को क़तर की राजधानी दोहा में बैठक होगी. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह जानकारी दी है. ट्रंप ने लिखा, "ईरान ने मीटिंग की मांग की है, यह बैठक कल दोहा में होगी." इससे पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर हमले रोकने और समझौते पर बातचीत जारी रखने पर सहमति बनाई है. एक अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को भेजे ईमेल में लिखा, "समझौते के सभी पहलुओं पर तकनीकी चर्चा जारी रहेगी. दोनों पक्ष फ़िलहाल तनाव नहीं बढ़ाएंगे और जहाज़ों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने दिया जाएगा."
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर अपनी उपेक्षा और चुनावी रणनीतियों में शामिल न किए जाने से वह लंबे समय से नाराज चल रहे थे।
एस टी पी में निर्माण कार्य की लागत बहुत ज्यादा है, बिजली का खर्च बहुत ज्यादा है इसी कारण नगर निगम उसे खर्च को वहन ना कर पाने के कारण सीधा अनट्रीटेड वाटर जिसमें फ़ीकल कॉलीफॉर्म की अत्यधिक मात्रा होती है उसे नदी में कहीं ना कहीं छुपा कर बहा देते हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 400 से ज़्यादा यात्रियों से भरी एक ट्रेन पर हथियारबंद चरमपंथियों ने हमला करके उसे रोक लिया है. हमले की ज़िम्मेदारी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है. ये हमला क़्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस पर हुआ है.
1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह मामला 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिख नागरिक जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह को जिंदा जलाने का है। इस दौरान सिखों का नरसंहार हुआ था और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। अदालत ने गत 12 फरवरी को सज्जन कुमार को दोषी करार दिया था।
कांग्रेस ने पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हुए हैं 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति की गई है कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की इन परिवर्तनों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी है नए पदाधिकारी को अपने राज्यों का तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने को कहा गया है महत्वपूर्ण बदलाव में पार्टी महासचिव भूपेश बघेल को पंजाब तथा डॉक्टर सैयद नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर का और लद्दाख का प्रभारी बनाया गया है