07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


21 Oct, 2025

दिग्गज कलाकार गोवर्धन असरानी का निधन

असरानी ने 1967 में 'हरी कांच की चूड़ियां' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. अपने ५८ साल के लंबे करियर में उन्होंने ३५० से भी ज्यादा फिल्मों में यादगार रोल निभाए. इस दौरान उन्होंने कई पीढ़ियों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया.

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार गोवर्धन असरानी का 84साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अपनी कला से हर उम्र के दर्शकों का दिल जीता था. असरानी ने अपने 58 साल के करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन के इंडस्ट्री में शोक छा गया है. 84 साल की उम्र में उन्होंने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 20 अक्टूबर 2025 की शाम मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में आखिरी सांस ली. निधन के कुछ घंटों बाद ही एक्टर का चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया.

असरानी का जन्म राजस्थान के जयपुर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. मिडिल क्लास परिवार से आने वाले एक्टर ने अपनी प्रतिभा के दम पर शोहरत हासिल की और इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन के इंडस्ट्री में शोक छा गया है. 84 साल की उम्र में उन्होंने लंबी बीमारी से जूझने के बाद 20 अक्टूबर 2025 की शाम मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में आखिरी सांस ली. निधन के कुछ घंटों बाद ही एक्टर का चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया.

. बता दें कि, असरानी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी एक्टिव थे. उन्होंने कॉमेडी, एक्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन से खूब शोहरत और दौलत कमाई. मल्टीपल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असरानी अपने परिवार के लिए करीब 48 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति छोड़ गए है. इसके अलावा उनका मुंबई में अपना घर भी है. 

असरानी का जन्म राजस्थान के जयपुर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. मिडिल क्लास परिवार से आने वाले एक्टर ने अपनी प्रतिभा के दम पर शोहरत हासिल की और इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया. दिवंगत एक्टर असरानी ने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने राजस्थान कॉलेज, जयपुर से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री भी ली थी. एजुकेशन पूरी करने के बाद वह अपने अभिनय के जुनून में मुंबई आ गए थे मिडिल क्लास फैमिली से होने के कारण असरानी को अपनी पढ़ाई का खर्च खुद ही उठाना पड़ा. ऐसे में उन्होंने ग्रेजुएशन के दौरान ऑल इंडिया रेडियो, जयपुर जॉइन किया. यह वह एक वॉइस आर्टिस्ट के रूप में काम करते थे, जो उनकी कला यात्रा की शुरुआत थी.