| 07-03-2026 |
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इन 243 सीटों में से, 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। बाकी की 203 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। बिहार विधान सभा चुनाव तिथि के अनुसार, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका पूरा बिहार चुनाव शेड्यूल 2025 जारी किया। पहले फेज में 121 सीटों पर और दूसरे फेज में122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
पहले फेज के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है। दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी और चुनाव संबंधी कार्य 16 नवंबर तक समाप्त होंगे। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जिनमें पुरुष मतदाता 3.92 करोड़ और महिला मतदाता 3.50 करोड़ हैं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद बिहार चुनाव तारीख तय करने का आग्रह किया था ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए बिहार लौटते हैं।बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इन 243 सीटों में से, 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। बाकी की 203 सीटें सामान्य श्रेणी के लिए हैं। इन सीटों पर चुने गए विधायकपांच साल के कार्यकाल के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा की यह संरचना राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करती है, जिससे समावेशी शासन का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रत्येक चुनाव में इन सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी खड़े होते हैं और जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है