26-04-2025 • मध्यप्रदेश भारत के विकास को गति दे रहा है : केंद्रीय गृह मंत्री शाह    • मध्यप्रदेश में निवेश का सही समय : प्रधानमंत्री श्री मोदी    • शुभ संकल्पों से समाज और राष्ट्र का उत्थान  - मुख्यमंत्री श्री साय    • तेलंगाना में निर्माणाधीन एसएलबीसी सुरंग में हादसा    • जीआईएस-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम    • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत    • तीन इजरायली और 369 फिलिस्तीनी कैदी रिहा    • क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • हमारे रिश्तों की बुनियाद मजबूत-संजय सिंह    


21 Sep, 2024

महाराष्ट्र में भाजपा के तीन बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस ने अशोक चव्हाण के परिवार में ही सेंध लगाकर उनके परिजनों को वापस कांग्रेस में ले लिया हालांकि कांग्रेस पार्टियों में ही अभी विरोध के स्वर उठ रहे हैं क्योंकि अशोक चव्हाण के बगैर भी कांग्रेस ने नांदेड़ सीट पर जीत दर्ज की थी

महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के तीन करीबी नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव और नांदेड लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के दो रिश्तेदार और एक पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है वहीं राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा है पूर्व सांसद भास्कर राव बिना किसी पद के लालच में ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं वे भारतीय जनता परियों की नीति से नाराज थे

नांदेड लोकसभा सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे बसंत चव्हाण के निधन के बाद उपचुनाव होना है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नांदेड़ में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है ज्ञात हो के अशोक चौहान कांग्रेस से निकलकर बीजेपी में शामिल हुए थे कांग्रेस ने अशोक चव्हाण के परिवार में ही सेंध लगाकर उनके परिजनों को वापस कांग्रेस में ले लिया हालांकि कांग्रेस पार्टियों में ही अभी विरोध के स्वर उठ रहे हैं क्योंकि अशोक चव्हाण के बगैर भी कांग्रेस ने नांदेड़ सीट पर जीत दर्ज की थी

अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी से चर्चा के बाद भास्कर राव पार्टी में आए हैं। उनके आने से नांदेड का संगठन और मजबूत होगा।वहीं पूर्व सांसद भास्कर राव पाटिल ने कहा मुझे लगता है कि मैं अपने परिवार में वापस लौट आया हूं मुझे कांग्रेस पार्टी ने विधायक सांसद और मंत्री के तौर पर मौका दिया था किसी के बहकावे में मैं पार्टी छोड़ गया था पर लगता है अब अपने परिवार में वापस आ गया हूं।