| 06-08-2026 |
दीपके ने कहा, "राजनीति की बात करें तो लोग कहते हैं कि हम सुबह किसी को एक पार्टी से चुनते हैं और शाम को वो किसी और पार्टी में होता है. सुबह हम एक सरकार के लिए वोट करते हैं और शाम को कोई और ही सरकार बन जाती है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ अपने गृह नगर छत्रपति संभाजी नगर में 'क्या बोलती पब्लिक' नाम के अभियान की घोषणा की. इस अभियान का मक़सद 'लोगों के मुद्दों' को समझना है.
इस साल जून और जुलाई महीने में सीजेपी ने नीट पेपर लीक मामले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद ये आंदोलन ख़त्म हो गया था.
.अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनके अभियान का पहला लक्ष्य शिक्षा पर होगा. उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग की बढ़ती फ़ीस की वजह से कई परिवारों के लिए अच्छी शिक्षा पाना मुश्किल हो गया है.उन्होंने दावा किया कि देश के सभी संस्थानों के ऊपर देश का भरोसा कम होता जा रहा है और लोगों का ग़ुस्सा बढ़ता जा रहा है.
दीपके ने कहा, "राजनीति की बात करें तो लोग कहते हैं कि हम सुबह किसी को एक पार्टी से चुनते हैं और शाम को वो किसी और पार्टी में होता है. सुबह हम एक सरकार के लिए वोट करते हैं और शाम को कोई और ही सरकार बन जाती है. जब वो नहीं होता तो ईडी-सीबीआई को भेजकर पार्टियों को तोड़ा जाता है. राजनीतिक सिस्टम से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है. ऐसा चलता रहा तो इस देश के लोकतंत्र के लिए ये बहुत ही ख़तरनाक संकेत हैं."