07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


15 Feb, 2025

क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नगर निगम अध्यक्ष श्रीमति कलावती यादव ने स्वागत भाषण में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जब पुर्व में उच्च शिक्षा मंत्री थे तब उनके द्वारा इस सामुदायिक भवन के निर्माण का भूमि-पूजन किया गया था। उनकी ही परिकल्पना ने आज मूर्त रूप लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि क्षिप्रा नदी को निर्मल और अविरल बनाने के लिए निरंतर कार्य चल रहा है, शीघ्र ही क्षिप्रा का जल पूर्ण रूप से शुद्ध होगा। सभी देव-स्थानों के पास क्षिप्रा के दोनों किनारों पर घाट बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु सुगमता से स्नान कर सकें। हर घाट को रामघाट की तरह ही विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही क्षिप्रा में नाव भी चलाई जाएंगी, जिनसे श्रद्धालु देव-स्थानों तक जा सकेंगे। उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों के आसपास के नगरों को मिलाकर विकास का कंपोजिट प्लान बनाया जाएगा, जो आने वाले 50 वर्षों को दृष्टिगत रखते हुए तैयार किया जाएगा।कार्यक्रम में महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा और श्री संजय अग्रवाल मौजूद थे।

कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री तथा उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा उज्जैन को निरंतर सौगातें दी जा रही है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से निरंतर उज्जैन और समस्त प्रदेश का विकास हो रहा है। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि आज का क्षण हम सब के लिए अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन के स्वर्णिम विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि इस सामुदायिक भवन की परिकल्पना मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा ही की गई थी और आज यह भवन पुर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका है। इससे आसपास के निवासियों को मांगलिक कार्यो के आयोंजन में बहुत सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में तीव्र गति से विकास हो रहा है। उज्जैन, इंदौर और आस-पास के औद्योगिक क्षेत्र देवास, धार, शाजापुर, मक्सी-नागदा का विकास किया जा रहा है। उज्जैन में 5 फोरलेन मार्गों का कार्य चल रहा है।