07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


11 Oct, 2025

चिकित्सक की गिरफ्तारी के खिलाफ मध्य प्रदेश के चिकित्सकों ने विरोध

चिकित्सकों ने कहा कि डॉ. प्रवीण सोनी को बलि का बकरा बनाया गया है और असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि विवादित कफ सिरप में जहरीला औद्योगिक विलायक (इंडस्ट्रियल सॉल्वेंट) था। उन्होंने मिलावटी दवाओं के निर्माताओं को मृत्युदंड देने की मांग की।

मध्यप्रदेश के हजारों सरकारी चिकित्सकों ने दूषित कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 22 बच्चों की मौत के मामले में एक चिकित्सक की गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए विरोध दर्ज कराया।राज्य में विभिन्न चिकित्सक संगठनों से जुड़े इन चिकित्साकर्मियों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन शुक्रवार को अपना नियमित काम जारी रखा।प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ऑफ एमपी (पीएमटीएएमपी), मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की राज्य इकाइयों, मेडिकल ऑफिसेज मेडिकल एजुकेशन एसोसिएशन, प्रांतीय संविदा मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, एम्प्लॉयमेंट स्टेट इंश्योरेंस डॉक्टर्स एसोसिएशन, मेडिकल ऑफिसर्स होम डिपार्टमेंट और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मरने वाले बच्चों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।

मध्यप्रदेश भर में 8500 चिकित्सकों ने डॉ. सोनी की गिरफ्तारी का विरोध किया।

पत्रकारों से बात करते हुए, पीएमटीएएमपी के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय, महासचिव डॉ. अशोक ठाकुर और अन्य चिकित्सकों ने कहा कि डॉ. सोनी ने आदिवासी इलाकों के गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह कफ सिरप दिया क्योंकि यह सस्ता था, जिसकी कीमत लगभग 30 रुपये प्रति बोतल थी, जबकि अन्य कंपनियों की दवाइयों की कीमत 100 रुपये से ज़्यादा होती है। उन्होंने कहा कि यह कफ सिरप मध्यप्रदेश में 30 से ज्यादा साल से इस्तेमाल किया जा रहा है।डॉ. मालवीय और डॉ. ठाकुर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया, अधिकारियों को मध्यप्रदेश में इसकी आपूर्ति और बिक्री से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी। यह जहरीला था और इसमें औद्योगिक विलायक मिला हुआ था।

डॉक्टरों ने कहा, च्खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) क्या कर रहा था? उन पर मुकदमा चलाने के बजाय, एक चिकित्सक को बलि का बकरा बना दिया गया। पिछले शनिवार रात उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें (रविवार को) गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी की गिरफ्तारी गैरकानूनी है और जैकब मैथ्यू बनाम पंजाब राज्य मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है, जिसने किसी चिकित्सक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने से पहले जांच का आदेश दिया है।

डॉ. मालवीय ने कहा, मिलावटी सिरप के वितरण में शामिल न होने वाले डॉक्टर को धमकाने के बजाय, ऐसे ज़हरीले पदार्थों की जांच और परीक्षण के लिए नियुक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी ज़हरीली दवाओं के निर्माताओं के लिए मौत की सज़ा का कानून बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वे बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं।कोल्ड्रिफ सिरप में 48.6 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया, जो एक अत्यधिक जहरीला यौगिक है। चेन्नई में स्थित सरकारी औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण किए गए एक नमूने को तमिलनाडु औषधि नियंत्रण निदेशालय द्वारा च्मानक गुणवत्ता का नहीं (एनएसक्यू)ज् घोषित किया गया था।