26-04-2025 • मध्यप्रदेश भारत के विकास को गति दे रहा है : केंद्रीय गृह मंत्री शाह    • मध्यप्रदेश में निवेश का सही समय : प्रधानमंत्री श्री मोदी    • शुभ संकल्पों से समाज और राष्ट्र का उत्थान  - मुख्यमंत्री श्री साय    • तेलंगाना में निर्माणाधीन एसएलबीसी सुरंग में हादसा    • जीआईएस-2025 रचेगी भोपाल का नया इतिहास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम    • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत    • तीन इजरायली और 369 फिलिस्तीनी कैदी रिहा    • क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • हमारे रिश्तों की बुनियाद मजबूत-संजय सिंह    


08 Feb, 2025

आदि शंकराचार्य ने समाज को प्रदान की नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जब हम एकात्मता की बात करते हैं तो आदि शंकराचार्य जी के संदेश का स्मरण करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आज भी शंकराचार्य जी सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं। सनातन धर्म की प्रतिष्ठा से भारत की पताका उन्नत आकाश की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आदि शंकराचार्य जी केरल के छोटे से स्थान से मध्यप्रदेश आकर नर्मदा मैया के तट पर पहुंचे और बाल्यावस्था में परिपक्व दृष्टिकोण के साथ समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनकी शिक्षाओं ने धर्म और दर्शन को एक नई दिशा प्रदान की। यह शिक्षाएं और दर्शन आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज महाकुंभ स्थित एकात्म धाम में शनिवार की शाम आयोजित आचार्य शंकर पर केंद्रित कथा प्रसंग कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मप्र की झलकियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पहले प्रयागराज में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज के शिविर में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं पर विचार-विमर्श किया। प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र स्थित एकात्म धाम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जब हम एकात्मता की बात करते हैं तो आदि शंकराचार्य जी के संदेश का स्मरण करते हैं। एक ध्येय वाक्य है 'यत् पिंडे-तत् ब्रह्मांडे' अर्थात देह के अंदर ब्रह्मांड की तरह सब कुछ स्थिर है, जो शक्ति ब्रह्मांड को चला रही है वहीं देह का संचालन करती है। आचार्य शंकर ने जीवन से बढ़कर उन्होंने अपने प्रत्येक क्षण को पुरुषार्थी भाव से जी कर वर्तमान देश की सांस्कृतिक एकता और सनातन धर्म के लिए काम किया। उस काल में लिए गए सभी संकल्प, चराचर जगत में सदैव उनका अनुसरण करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज में न्यास की ओर से जितने आयोजन हो रहे हैं, उनमें मध्यप्रदेश सरकार की भूमिका रहेगी। मध्यप्रदेश सरकार न्यास के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदैव साथ है। इन प्रयासों को तेज गति से बढ़ाने की आवश्यकता है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एकात्म धाम शिविर और यहां विराजे परमपूज्य शंकर भारती महाराज, महास्वामी संस्थापक वेदांत भारती, मठाधिपति योगानंदम मठ, मैसूर के चरणों में नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विशिष्ट जन का अभिनंदन किया। उन्होंने कथा व्यासपीठ पर विराजमान परमपूज्य गोविंद देव महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और एकात्म धाम में विराजे अन्य सभी संतों को भी नमन किया।