04-09-2026 • नेपाल आपदा - 580 की मौत लगभग 2400 लापता    • जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला    • यूपी पुलिस का हॉफ एनकाउंटर - सीबीआई जांच     • उज्जैन में भक्तों ने किए भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन    • खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर    • भोपाल के बड़े तालाब में तिरंगा नौका यात्रा     • हिमाचल में मानसून का कहर:155 लोगों की मौत    • अगस्त क्रांति में इंदौर का महत्वपूर्ण योगदान - डाॅ. महेन्द्र    • 'मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर जारी    • भीमबेटका में ब्रिक्स डेलीगेट्स    


05 Feb, 2025

आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो

राह के पत्थर से बढ़ कर कुछ नहीं हैं मंज़िलें रास्ते आवाज़ देते हैं सफ़र जारी रखो एक ही नद्दी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो

आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो

ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो

राह के पत्थर से बढ़ कर कुछ नहीं हैं

मंज़िलेंरास्ते आवाज़ देते हैं सफ़र जारी रखो

एक ही नद्दी के हैं ये दो किनारे दोस्तो

दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो

आते जाते पल ये कहते हैं हमारे कान में

कूच का ऐलान होने को है तय्यारी रखो

ये ज़रूरी है कि आँखों का भरम क़ाएम रहे

नींद रखो या न रखो ख़्वाब मेयारी रखो

ये हवाएँ उड़ न जाएँ ले के काग़ज़ का बदनदोस्तो

मुझ पर कोई पत्थर ज़रा भारी रखो

ले तो आए शाइरी बाज़ार में 'राहत' मियाँ

क्या ज़रूरी है कि लहजे को भी बाज़ारी रखो

राहत इंदौरी