07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


13 Feb, 2025

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन

अधिसूचना में कहा गया है कि यह कदम मणिपुर के राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है । राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद विधानसभा के सभी अधिकार राज्यपाल की शक्तियों के अधीन आ जाएंगे।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगभग डेढ़ साल से भी अधिक समय से हिंसा और अन्य घटनाओं से जूझ रहे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है । इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की घोषणा की । ज्ञात हो पिछले सप्ताह राज्य के मुख्यमंत्री वीरेंन सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह कदम उठाया है । वहां की परिस्थितियों को देखते हुए शायद नए मुख्यमंत्री को चुनने का कदम भारतीय जनता पार्टी नहीं उठा पाई। उन टकरावों को टालने के लिए यह कदम उठाया गया है । अधिसूचना में कहा गया है कि यह कदम मणिपुर के राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है । राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद विधानसभा के सभी अधिकार राज्यपाल की शक्तियों के अधीन आ जाएंगे।