| 30-08-2026 |
नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र का जल स्तर बढ़ने की नई चेतावनी भी जारी की गई है । अचानक बाढ़ का खतरा पुनः मंडराने लगा है । नेपाल की त्रासदी से अभी तक भारत के लगभग 30 लोग लौट आए हैं ,85 लोगों को बचाया गया है और लगभग 3 सौ लोग अब भी लापता हैं ।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को अब चार दिन हो चुके हैं लेकिन सब और लापता लोगों की तलाश जारी है।सरकारी मशीनरी लगातार जिंदगी की तलाश करने के लिए काम कर रही हैं । यह दौर एक नाजुक चरण में है ,क्योंकि इतनी कीचड़ , इतने पानी और इतनी तेज बहाव के बाद लोगों को ढूंढ पाना बहुत ही मुश्किल काम है । ऊपर वाले से प्रार्थना सभी कर रहे हैं कि जितने लोग बच सके उनकी जिंदगी को बख्श दिया जाए।
अस्पताल और मुर्दाघर में लगातार लाशों की आमद हो रही है। रेड क्रॉस ने जानकारी दी है की बाढ़ से लगभग 1 लाख से अधिक नेपाली प्रभावित हुए हैं। नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र का जल स्तर बढ़ने की नई चेतावनी भी जारी की गई है । अचानक बाढ़ का खतरा पुनः मंडराने लगा है । नेपाल की त्रासदी से अभी तक भारत के लगभग 30 लोग लौट आए हैं ,85 लोगों को बचाया गया है और लगभग 3 सौ लोग अब भी लापता हैं ।
नेपाल का विदेश मंत्रालय चीन की सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। चीन के अधिकारियों के मुताबिक नदी के ऊपर में झीलों का आकार लगातार बढ़ रहा है और पानी बाहर आ रहा है। अभी पानी का प्रेशर उतना नहीं होगा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। और नेपाल से होता हुआ पानी भारत की सीमाओं में आ रहा है गंगा नदी में सैकड़ो की तादाद में लाशें दिखाई दे रही हैं।
बाढ़ के साथ बह कर आई मिट्टी गांव और घरों तक पहुंच गई है । जिन्हें साफ करना आसान नहीं है । बहु मंजिला इमारत की स्थिति यह है कि उनका प्रथम तल लगभग कीचड़ से बंद हो चुका है । सैकड़ो लोग अपने परिवारों की तलाश में भटक रहे हैं। घरों का सामान पानी के साथ बह गया है । नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही हुई है । पावर प्रोजेक्ट साइट पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है। इसके अलावा चीन का इमीग्रेशन सेंटर ,पांच मंजिला इमारत ,उसमें खड़ी हुई बस ,उसमें बैठे हुए लोग कितने लोगों का नुकसान हुआ है इस बाढ़ में या कहना बहुत मुश्किल है। जहां कभी इमारतें दिखाई देती थी वहां अब कीचड़ और मालवा दिखाई दे रहा है