07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


22 Jan, 2026

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने कहा कि अब सरकार बदलते की भावना से कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि शंकराचार्य शिविर पांडाल के पीछे प्रशासन ने एक और नोटिस चस्पा कर दिया वह भी बैक डेट में और आकर कहने लगा कि आपने इस नोटिस का जबाब नहीं दिया.

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्राधिकरण के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मेला प्रशासन ने अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस भेज दिया है जिसमें उनकी संस्था के नाम भूमि आवंटन को निरस्त करने और आजीवन मेले से प्रतिबंधित करने की बात कही गई है. प्रशासन ने २४ घंटे के भीतर जवाब मांगा है.

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक और नोटिस जारी करते हुए उनकी संस्था के भूमि आवंटन को निरस्त करने की बात कही है. इसके साथ ही नोटिस में मौनी अमावस्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गया उस घटना की वजह से भगदड़ और जनहानि की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तो क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से प्रतिबंधित किया जाए.प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान को लेकर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्राधिकरण के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मेला प्रशासन ने अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस भेज दिया है जिसमें उनकी संस्था के नाम भूमि आवंटन को निरस्त करने और आजीवन मेले से प्रतिबंधित करने की बात कही गई है. प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है.

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक और नोटिस जारी करते हुए उनकी संस्था के भूमि आवंटन को निरस्त करने की बात कही है. इसके साथ ही नोटिस में मौनी अमावस्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गया उस घटना की वजह से भगदड़ और जनहानि की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तो क्यों न आपको हमेशा के लिए माघ मेले से प्रतिबंधित किया जाए.मेला प्रशासन की इस नोटिस में 18 जनवरी की तारीख दी गई है. लेकिन, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के मुताबिक ये नोटिस बीती रात (21 जनवरी) को शिविर के बाहर चस्पा की गई.. वहीं इस प्रशासन की तरफ़ से मिले इस नोटिस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी की तरफ से प्रेस नोट जारी किया गया है. जिसमें बदले की भावना के कार्रवाई का आरोप लगाया गया.

उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन के नोटिस में दुर्भावनापूर्ण, भ्रामक, झूठ व छल फरेब तथ्य है जो सत्य से परे हैं. जिला प्रशासन जिसे बग्घी कह रहा है उसमें कम से कम दो घोड़े और तीन-चार फुट व्यास के पहिए होते हैं. लेकिन, हमारे शिविर और आश्रम में न कोई बग्घी है और न ही थी. हम पर लगाए आरोप मनगढ़ंत हैं जो वहां लगे सीसीटीवी से भी साफ है. धार्मिक कार्यों में मेला प्रशासन दखल न दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा.