10-08-2026 • 'मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर जारी    • भीमबेटका में ब्रिक्स डेलीगेट्स    • मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी का राष्ट्रीय सेमिनार     • कॉकरोच जनता पार्टी के अगले अभियान की घोषणा की    • ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक शुरू    • बिहार में प्रशांत किशोर,दतिया सीट कांग्रेस की    • मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन    • भाकियू और कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक    • सिक्किम में सुरंग ढहने से कम से कम दस श्रमिकों की मौत, बचाव अभियान जारी    • हरित विकास, निवेश और रोजगार हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    


09 Aug, 2026

'मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर जारी

जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।इसमें रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेन्द्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी नजर आएंगे।

गुरमीत सिंह द्वारा यह फिल्म निर्देशित की गई है। वहीं पुनीत कृष्णा इसके लेखक हैं। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

इस फिल्म में कई जाने-पहचाने किरदारों की वापसी हो रही है। यह कहानी चर्चित सीरीज से बड़े पर्दे पर आ रही है। जितेंद्र कुमार 'बबलू पंडित' का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अली फजल 'गुड्डू पंडित' के रोल में दिख रहे हैं, जिनके हाथ में भी गन है। दोनों का यह अंदाज फैंस का पसंद आया है।

फिल्म मिर्जापुर द मूवीज् के नए पोस्टर में गुड्डू पंडित के रोल में अली फजल और बबलू पंडित के किरदार में जितेंद्र कुमार दिखाई दे रहे हैं। वहीं कालीन भैया के रोल में पंकज त्रिपाठी और दिव्यंदु मुन्ना भैया के रोल में नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म के ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने जारी किए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा।