07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


19 Feb, 2025

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम

रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब ३० हज़ार वोट से हराया था. वह इसी सीट पर २०२० के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं.

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित दफ़्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी.

इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का एलान करते हुए कहा, "प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया. नौ लोगों ने उनके नाम का अनमुमोदन किया. अब हम सब राजभवन जा रहे हैं."

रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्य़क्ष नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं. मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं."

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं.हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब ३० हज़ार वोट से हराया था.

वह इसी सीट पर २०२० के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं

बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है. वो दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. उन्हें गुरुवार दोपहर १२ बजे रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी. वो शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं. रेखा गुप्ता ने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू किया. छात्र राजनीति करते हुए वो दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव चुनी गई थीं. वो मूल रूप से हरियाणा के जींद (जुलाना) की रहने वाली हैं, लेकिन पिता की नौकरी की वजह से उनका परिवार दिल्ली आ गया था. बीजेपी ने दिल्ली में महिला और वैश्य समुदाय की आबादी को देखते हुए रेखा गुप्ता पर दांव खेला है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रेखा गुप्ता के समर्थन में था. इस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ शामिल हुए.