07-03-2026 • समय पर हो सिंहस्थ के सभी कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव    • सिक्किम में संभावित मेगालिथिक दफन स्थल की पहचान    • अमृत 2 में मध्य प्रदेश की रफ्तार धीमी    • एम्स भोपाल में जटिल माइक्रोसर्जरी से लकवाग्रस्त हाथ में लौटी हरकत    • सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दूसरा नोटिस    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अन्न-जल त्याग कर अनशन पर    • 'धुरंधर' ने बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड    


13 Feb, 2025

हमारे रिश्तों की बुनियाद मजबूत-संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि हम देश के लिए काम करते रहेंगे और हमारे रिश्तों की बुनियाद मजबूत करेंगे । इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात हुई और आज श्री अरविंद केजरीवाल से बात हुई इंडिया ग्रुप अभी सक्रिय है और काम कर रहा है। सभी पार्टियों को मिलकर अब एक नए कदम के बारे में सोचना चाहिए

शिवसेना उद्धव ग्रुप के नेता आदित्य ठाकरे ,संजय राउत,प्रियंका चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों ने आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की । उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था। पिछले 10 सालों में जो केजरीवाल ने शानदार काम किए हैं वह जनता बखूबी जानती है ,लेकिन मतदाता का निर्णय सर्वोपरि है । चुनाव के निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि इस बारे में अब विचार जरूरी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि हम देश के लिए काम करते रहेंगे और हमारे रिश्तों की बुनियाद मजबूत करेंगे । इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात हुई और आज श्री अरविंद केजरीवाल से बात हुई इंडिया ग्रुप अभी सक्रिय है और काम कर रहा है। सभी पार्टियों को मिलकर अब एक नए कदम के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि हमारे यहां चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं, और यह सिर्फ हमें नहीं लग रहे देश की जनता भी समझ रही है । हम राजनीतिक दल हैं हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे। हम देश के हित में लड़ेंगे और इसके लिए हमें सड़कों पर उतरकर भी आना पड़ा तो भी हम उससे पीछे नहीं हटेंगे।