धार्मिक मान्यता के अनुसार, तब से तक्षक नाग महाकाल वन में इसी स्थान पर रहते हैं। उनकी एकांत साधना में बाधा न हो, इसलिए मंदिर वर्षभर बंद रखा जाता है। नागपंचमी को ही श्रद्धालुओं को उनके दर्शन का अवसर मिलता है।
अपने बच्चे के चेहरे पर सुनने की प्रतिक्रिया देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। यह भावुक पल मुख्यमंत्री चिरायु योजना की सफलता और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की जीवंत मिसाल बन गया।
हमारा लक्ष्य है कि “जल, थल और नभ में हर जगह तिरंगा शान से लहराए। ”भारत माता का वैभव परम तक पहुंचे और देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो, इसी उद्देश्य से यह भव्य यात्रा आयोजित की गई है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का काम लगातार चलाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें बंद मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी के साथ मौके पर जुटी हैं।
यहां जनता , युवा अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरती है जिसकी बातें सुनने के लिए इन जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। टाल मटोली करके किसी भी तरीके से बातों को टाला जा रहा है।
गलत बातों को खामोशी से सुनना हामी भर लेना बहुत है फा़यदे इसमें मगर अच्छा नहीं लगता
युवा अब अपने अधिकारों के प्रति जागृत हो चुका है। उसे शिक्षा चाहिए उसे रोजगार चाहिए उसे चिकित्सा चाहिए और वह सुरक्षित रहना चाहता है ।
ईमानदार युवा काम चाहता है। जब कोई भी एजेंसी युवाओं को काबू करने के हथकंडे में नाकाम रही और आंदोलन जंतर मंतर से पूरे देश में फैल गया तब सत्ता के दम्भ में चूर नेताओं की आंखें खुली।
श्रावस्ती के इकौना थाना में बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज एफआईआर की सत्यता की जांच करने का निर्देश सीबीआई को दिया है. हाईकोर्ट ने थाना प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे की निशानेबाजी क्षमता की भी जांच करने को कहा है.
दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस और चीन सहित ब्रिक्स देशों से आए 15 से अधिक डेलीगेट्स ने हजारों वर्ष पुरानी मानव सभ्यता, प्रागैतिहासिक शैलचित्रों और प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव किया।
प्यार-मुहब्बत की फसलों को चाहे जितना बोओ-काटो नफ़रत की फ़सलों को बोना अच्छी बात नहीं होती है
रिश्तों की अहमियत को समझता ही नहीं है। उससे हमारा 'मिलना-मिलाना' फ़िजूल है।। सुबह से लेके शाम हुयी इंतज़ार में। अब और वक़्त अपना गंवाना फ़िजूल है।।
Luckhow Zoo
1984 के सिख दंगों के मामले में दोषी ठहराते हुए उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2018 में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई थी. इसके साथ ही 12 फ़रवरी, 2025 को एक अदालत ने पूर्व कांग्रेस सांसद को दिल्ली में दो सिखों की हत्या के मामले में उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई थी. वो तिहाड़ जेल में सज़ा काट रहे थे. सफ़दरजंग अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया है कि 84 वर्षीय सज्जन कुमार को पुलिस सुबह क़रीब 11बजे बेहोशी की हालत के साथ वीएमएमसी और सफ़दरजंग अस्पताल लाई थी, उन्हें तुरंत एडमिट किया गया और होश में लाने के उपाय शुरू किए गए. "सभी ज़रूरी मेडिकल और लाइफ़-सपोर्ट उपाय करने के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और दोपहर 12:30 बजे उनकी मौत हो गई."
झारखंड में चल रहे स्टूडेंट के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को बड़ा एलान किया है. सीएम सोरेन ने टीडीपीएल के संचालन में हुईं जेपीएससी-१४, जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करने का फै़सला किया है. वहीं, जेपीएससी ११ से १३ की जांच की जाएगी. इसके साथ ही इन परीक्षाओं के प्रकाशित रिज़ल्ट को भी रद्द करने का ऐलान किया गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि टीडीपीएल के माध्यम से जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन सभी का चयन रद्द किया जाएगा.
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीन सेवारत सदस्यों ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। झारखंड लोक भवन के अनुसार, जेपीएससी के सदस्यों अजिता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने जेपीएससी के तीनों सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है। चानू ने उम्मीद के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि चानू और दूसरे स्थान पर रहने वाली नियोंग के बीच २२ किलो का फर्क था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ कल यानी मंगलवार को क़तर की राजधानी दोहा में बैठक होगी. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह जानकारी दी है. ट्रंप ने लिखा, "ईरान ने मीटिंग की मांग की है, यह बैठक कल दोहा में होगी." इससे पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर हमले रोकने और समझौते पर बातचीत जारी रखने पर सहमति बनाई है. एक अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को भेजे ईमेल में लिखा, "समझौते के सभी पहलुओं पर तकनीकी चर्चा जारी रहेगी. दोनों पक्ष फ़िलहाल तनाव नहीं बढ़ाएंगे और जहाज़ों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने दिया जाएगा."
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर अपनी उपेक्षा और चुनावी रणनीतियों में शामिल न किए जाने से वह लंबे समय से नाराज चल रहे थे।
एस टी पी में निर्माण कार्य की लागत बहुत ज्यादा है, बिजली का खर्च बहुत ज्यादा है इसी कारण नगर निगम उसे खर्च को वहन ना कर पाने के कारण सीधा अनट्रीटेड वाटर जिसमें फ़ीकल कॉलीफॉर्म की अत्यधिक मात्रा होती है उसे नदी में कहीं ना कहीं छुपा कर बहा देते हैं।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 400 से ज़्यादा यात्रियों से भरी एक ट्रेन पर हथियारबंद चरमपंथियों ने हमला करके उसे रोक लिया है. हमले की ज़िम्मेदारी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है. ये हमला क़्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस पर हुआ है.
1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह मामला 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिख नागरिक जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह को जिंदा जलाने का है। इस दौरान सिखों का नरसंहार हुआ था और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। अदालत ने गत 12 फरवरी को सज्जन कुमार को दोषी करार दिया था।
कांग्रेस ने पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हुए हैं 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी महासचिवों की नियुक्ति की गई है कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया की इन परिवर्तनों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी है नए पदाधिकारी को अपने राज्यों का तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने को कहा गया है महत्वपूर्ण बदलाव में पार्टी महासचिव भूपेश बघेल को पंजाब तथा डॉक्टर सैयद नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर का और लद्दाख का प्रभारी बनाया गया है